Search

 
 
 

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिया

National News :  पुलिस ने पार्टी नेता अजिंक्य शिंदे सहित अन्य समर्थकों को भी हिरासत में लिया है. पुलिस की कार्रवाई को लेकर  सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके नेएक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा,  तिरंगा लेकर कॉकरोच आज सुबह-सुबह जंतर-मंतर में घुस गये. दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया.
 
सौरव दास, आशुतोष रांका पुलिस हिरासत में

National News : दिल्ली पुलिस आज द्वारा जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश में लगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में लिये जाने की सूचना है. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से कल जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन पर कानूनी प्रतिबंध लगा दिया था.  गृह मंत्रालय ने इस पर मुहर लगा दी है. धरना-प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने तीन नये स्थान निर्धारित कर दिये हैं. उनमें रामलीला मैदान, बुराडी मैदान और CBD ग्राउंड शामिल है

 

 

खबर है कि पुलिस ने पार्टी नेता अजिंक्य शिंदे सहित अन्य समर्थकों को भी हिरासत में लिया है. पुलिस की कार्रवाई को लेकर  सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके नेएक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, तिरंगा लेकर कॉकरोच आज सुबह-सुबह जंतर-मंतर में घुस गये. दिल्ली पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. लिखा कि आशुतोष रांका, सौरव दास, अजिंक्य शिंदे को हिरासत में लिया गया है. आगे  लिखा,नरेंद्र मोदी, आप विरोध-प्रदर्शन को खत्म नहीं कर सकते.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही