Ranchi News : दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस की मदद से करीब एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले में आरोपी संजू मिश्रा उर्फ टुनटुन को गिरफ्तार किया है. वह रांची के गांधी नगर का रहने वाला बताया गया है. पुलिस ने उसे दलादली इलाके से पकड़ा.
इसे भी पढ़ें...
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर अलग-अलग जगहों के लोगों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है. गिरफ्तारी के बाद उसे रातू थाना में रखा गया है, जहां दिल्ली पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है.
आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेने की प्रक्रिया चल रही है. रिमांड मिलने के बाद दिल्ली पुलिस उसे अपने साथ ले जाएगी. पुलिस उसके बैंक खातों और कथित ठगी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

