NewDelhi : खबर है कि दिल्ली-श्रीनगर स्पाइसजेट के एक विमान के पायलटों को कॉकपिट में गड़बड़ी की चेतावनी मिलने के कारण आज मंगलवार को दिल्ली आईजीआई हवाईअड्डे पर वापस लौट कर आपात लैंडिंग करनी पड़ी. इस संबंध में एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा है कि 18 अप्रैल को स्पाइसजेट बी737 विमान संचालन उड़ान एसजी-8373 (दिल्ली-श्रीनगर) वापस दिल्ली में उतारना पड़ा, क्योंकि कॉकपिट में एएफटी कार्गो में आग की रोशनी जगमगा रही थी. विमान रन वे पर सुरक्षित रूप से उतरा. साथ ही यात्रियों को भी सामान्य रूप से विमान से नीचे उतारा गया. विमान में 140 यात्री सवार थे.
इसे भी पढ़ें : अतीक">https://lagatar.in/yogis-statement-after-atiq-ahmed-murder-case-rule-of-law-in-up-no-mafia-can-threaten-anyone/">अतीक
अहमद हत्याकांड के बाद योगी का बयान, यूपी में कानून का राज, कोई माफिया किसी को धमका नहीं सकता आग या धुएं का कोई निशान नजर नहीं आया
स्पाइसजेट ने बाद में कहा कि कप्तान द्वारा की गयी कार्रवाई से बत्ती बुझ गयी. कहा कि लैंडिंग से पहले सभी परिचालन मापदंडों को सामान्य पाया गया. बयान के अनुसार एएफटी कार्गो के खुलने पर आग या धुएं का कोई निशान नजर नहीं आया. स्पाइसजेट ने कहा कि प्रारंभिक आकलन के आधार पर चेतावनी गलत साबित हुई.
इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/fierce-in-maharashtra-politics-ajit-pawar-will-join-bjp-or-not-speculation-continues/">महाराष्ट्र
की राजनीति में घमासान, अजित पवार भाजपा में जायेंगे…नहीं जायेंगे की अटकलें जारी पूर्ण आपात स्थिति की घोषणा की गयी थी
सूत्रों के अनुसार आज मंगलवार सुबह 10:40 बजे स्पाइसजेट की दिल्ली-श्रीनगर स्पाइसजेट उड़ान एसजी 8373 के लिए गड़बड़ी की खबर के बाद पूर्ण आपात स्थिति की घोषणा की गयी. इसके बाद विमान को सुरक्षित रूप से आईजीआई हवाईअड्डे पर उतारा गया. [wpse_comments_template]
Leave a Comment