Search

 
 
 

दिल्ली : ट्रेडमिल पर दौड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत, जिम मालिक गिरफ्तार

 
NewDelhi :  दिल्ली के रोहिणी इलाके के सेक्टर-15 से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक जिम के ट्रेडमिल में अचानक करंट फैल गया और उसमें दौड़ रहे 24 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. हालांकि यह घटना मंगलवार की बतायी जा रही है. लेकिव आज गुरुवार को जब पुलिस ने जिम मालिक को गिरफ्तार किया, तब यह मामला प्रकाश में आया है. जिम मालिक पर आईपीसी की धारा 287 और 304 ए के तहत  मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/three-road-accidents-in-ranchi-one-killed-7-injured/">रांची

में तीन सड़क हादसे, एक की मौत, 7 घायल)

अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

जानकारी के मुताबिक, युवक रोजाना की तरह जिम में वर्कआउट करने गया था. इसी दौरान ट्रेडमिल पर दौड़ने वक्त उसमें करंट फैल गया और वह गिर गया. आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-governor-cp-radhakrishnan-will-be-the-chief-guest-of-yoga-vani-program-on-july-23/">रांची

: योग वाणी सेमिनार 23 जुलाई को, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन होंगे मुख्य अतिथि

अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी घटना की जानकारी

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) गुरइकबाल सिंह सिद्धू ने बताया कि बाबा साहेब आंबेडकर हॉस्पिटल ने रोहिणी सेक्टर-19 निवासी सक्षम की मौत के बारे में सूचना दी थी. उन्होंने बताया कि सक्षम को रोहिणी सेक्टर-15 में एक जिम से अचेतन अवस्था में लाया गया था. जांच में पता चला कि उसकी जिम में एक ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त करंट लगने से मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें : यौन">https://lagatar.in/sexual-abuse-case-hearing-on-pradeep-yadavs-plea-on-august-17/">यौन

शोषण केस : प्रदीप यादव की याचिका पर अब 17 अगस्त को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही