Search

 
 
 

Jamshedpur News: पैसा बढ़ाने की मांग को लेकर डिलीवरी बॉय का प्रदर्शन, ब्लिंकिट पर आईडी होल्ड का आरोप

Jamshedpur News: प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी बॉय ने आरोप लगाया कि पेआउट बढ़ाने की मांग उठाने और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले कर्मचारियों की आईडी होल्ड की जा रही है. इस मामले में ब्लिंकिट कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
 
कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करते गिग वर्कर्स

Jamshedpur News: पेआउट बढ़ाने की मांग को लेकर जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर-1 स्थित ब्लिंकिट स्टोर के बाहर डिलीवरी बॉय ने प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए अपनी मांगें रखीं. उनका कहना है कि बढ़ती परेशानी के बीच पेआउट में बढ़ोतरी जरूरी है, ताकि वे अपना काम जारी रख सकें.

इसे भी पढ़ें: 

प्रदर्शन कर रहे डिलीवरी बॉय ने आरोप लगाया कि पेआउट बढ़ाने की मांग उठाने और विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाले कर्मचारियों की आईडी होल्ड की जा रही है. कर्मचारियों का कहना है कि यदि वे अपना विरोध जारी रखते हैं, तो उनकी आईडी दोबारा चालू नहीं करने की धमकी भी दी जा रही है. इससे डिलीवरी बॉय के सामने काम छिनने और रोजी-रोटी का संकट खड़ा होने की चिंता बढ़ गई है.

 

कर्मचारियों ने मांग की कि कंपनी उनके पेआउट में बढ़ोतरी करे और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाने वाले किसी भी डिलीवरी बॉय की आईडी होल्ड या बंद नहीं की जाए. उनका कहना है कि कर्मचारियों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याएं और मांगें रखने का अधिकार मिलना चाहिए. मांग उठाने के कारण किसी की आजीविका प्रभावित नहीं होनी चाहिए.

 

फिलहाल, इस मामले में ब्लिंकिट कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अब देखना होगा कि कंपनी प्रबंधन डिलीवरी बॉय की मांगों पर क्या कदम उठाता है और आईडी होल्ड किए जाने के आरोपों पर क्या जवाब देता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही