Search

 
 
 

Palamu News: एकलव्य विद्यालय की बदहाली को लेकर डीसी से कार्रवाई की मांग

पलामू के मनातू प्रखंड अंतर्गत सुदूर जंगल क्षेत्र में स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय बंशा की बदहाल व्यवस्था को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस समन्वयक एवं पलामू कांग्रेस अग्रणी संगठन प्रभारी सह अधिवक्ता रामदेव प्रसाद यादव ने उपायुक्त से त्वरित पहल करने की मांग की है.
 
पलामू जिला की खबरें

Palamu: पलामू के मनातू प्रखंड अंतर्गत सुदूर जंगल क्षेत्र में स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय बंशा की बदहाल व्यवस्था को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस समन्वयक एवं पलामू कांग्रेस अग्रणी संगठन प्रभारी सह अधिवक्ता रामदेव प्रसाद यादव ने उपायुक्त से त्वरित पहल करने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि विद्यालय में करीब 208 आदिवासी छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं. विद्यालय तक पहुंचने के लिए सड़क की सुविधा नहीं है. बारिश के मौसम में आवागमन पूरी तरह बाधित होने की आशंका है. उन्होंने बंशी गांव से विद्यालय तक करीब 4 किलोमीटर सड़क के साथ एक पुल और एक पुलिया के निर्माण को जरूरी बताया है.

Uploaded Image

रामदेव प्रसाद यादव ने विद्यालय में बिजली की समस्या का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि बिजली कटने के बाद जेनरेटर या सोलर सिस्टम की व्यवस्था नहीं होने से छात्र-छात्राओं को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ता है. बिजली नहीं रहने पर पानी की टंकी तक आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो जाती है.

 

उन्होंने विद्यालय में सफाईकर्मियों की कमी पर भी चिंता जताई. उनके अनुसार, विद्यालय में एक भी सफाईकर्मी नियुक्त नहीं है, जिसके कारण हॉस्टल में गंदगी की स्थिति बनी रहती है. उन्होंने कम से कम 4 सफाईकर्मी और 2 मेहतर की नियुक्ति की मांग की.

 

इसके अलावा विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए समुचित चिकित्सा व्यवस्था नहीं होने का भी आरोप लगाया गया है. उन्होंने कहा कि सुदूर जंगल क्षेत्र में किसी छात्र या छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है.

 

रामदेव प्रसाद यादव ने उपायुक्त पलामू से स्वयं विद्यालय का निरीक्षण कर इन समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पूर्व उपायुक्त भी विद्यालय का निरीक्षण कर समस्याओं से अवगत हुई थीं, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद स्थिति जस की तस बनी हुई है.

 

उन्होंने कहा कि विद्यालय के प्राचार्य, सहायक प्राचार्य, शिक्षक और अन्य कर्मचारी अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन की त्वरित पहल जरूरी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही