Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जियाडा रेगुलेशन-2026 में बदलाव की मांग, चैंबर ने अपर बाजार में निगम की कार्रवाई का किया विरोध

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की 12वीं बैठक बुधवार को चैंबर भवन में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उद्योग, व्यापार, नगर निगम की कार्रवाई, सीएसआर और इलेक्ट्रिक वाहन नीति समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की 12वीं बैठक बुधवार को चैंबर भवन में अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उद्योग, व्यापार, नगर निगम की कार्रवाई, सीएसआर और इलेक्ट्रिक वाहन नीति समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई.

इसे भी पढ़ें: 

बैठक में जियाडा रेगुलेशन-2026 के ड्राफ्ट पर सदस्यों ने विस्तार से विचार किया. सदस्यों ने इसके कुछ प्रावधानों को उद्योग हितों के प्रतिकूल बताते हुए आवश्यक संशोधन की मांग उठाई. चैंबर अध्यक्ष ने कहा कि उद्यमियों के सुझावों को जियाडा के प्रबंध निदेशक के समक्ष रखा जाएगा. साथ ही चैंबर भवन में जल्द ही जियाडा रेगुलेशन और नई उद्योग नीति के ड्राफ्ट पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी.

 

झारखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बैठक में मेघालय की तर्ज पर प्रोत्साहनात्मक इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू करने की जरूरत बताई गई. चैंबर अध्यक्ष ने राज्य सरकार से इस दिशा में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया.

 

अपर बाजार में रांची नगर निगम की कार्रवाई पर कार्यकारिणी समिति ने नाराजगी जताई. सदस्यों ने इसका व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की. इस मुद्दे पर शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों के व्यापारियों को एकजुट करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई.

 

अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि निगम की गलत नीति या अनुचित कार्रवाई का व्यापारी एकजुट होकर विरोध करेंगे. बाजार क्षेत्र की दुकानों को न्यायालय से राहत दिलाने में सहयोग के लिए अधिवक्ता देवेश अजमानी के प्रति भी आभार जताया गया.

 

बैठक में रामगढ़ में सीएसआर को लेकर उद्यमियों पर कथित दबाव का मुद्दा भी उठा. सदस्यों ने बताया कि जिले के छोटे-बड़े उद्यमियों से सीएसआर राशि खर्च करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और पिछले तीन वर्षों की बैलेंस शीट मांगी जा रही है. चैंबर अध्यक्ष ने इस मामले में वित्त मंत्री से वार्ता करने की बात कही. राज्य और जिला स्तर पर गठित सीएसआर कमिटियों की समीक्षा कराने की पहल पर भी सहमति बनी.

 

नार्थ छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार ने गुमला और लोहरदगा में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि प्रशासन के प्रयासों के बावजूद चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है.

 

उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया और राम बांगड़ ने चैंबर की उप समितियों की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की. बताया गया कि वर्तमान सत्र में अब तक उप समितियों की 216 बैठकें हो चुकी हैं. उन्होंने 15 अगस्त के बाद चैंबर भवन में होने वाली डिजिटल मार्केटिंग कार्यशाला में अधिक से अधिक व्यापारियों से शामिल होने की अपील की.

 

बैठक में पांच वर्ष पूर्व निर्मित भवनों के सीटीओ/सीटीई लेने के संबंध में रेरा की ओर से डेवलपर्स को भेजी जा रही नोटिसों पर भी चिंता जताई गई. सह सचिव नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार ने चैंबर की सदस्यता के लिए प्राप्त नए आवेदनों को समिति के समक्ष रखा, जिन्हें मंजूरी दे दी गई.

 

महासचिव रोहित अग्रवाल ने बताया कि डायरेक्टरेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, ईस्टर्न जोनल यूनिट की ओर से कोलकाता में आयोजित संवाद-3.0 में चैंबर प्रतिनिधित्व करेगा और व्यापार एवं उद्योग से जुड़े सुझाव रखे जाएंगे. फिक्की की कार्यसमिति में झारखंड चैंबर के सदस्य को प्रतिनिधित्व दिलाने के प्रयास की भी जानकारी दी गई.

 

धनबाद में आयोजित सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली चैंबर सदस्य सखी बांगड़ को कार्यकारिणी समिति ने सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर बधाई दी.

 

वहीं, चैंबर के नाम और लोगो का इस्तेमाल कर व्हाट्सऐप ग्रुप और सोशल मीडिया पेज संचालित किए जाने पर कार्यकारिणी समिति ने कड़ी आपत्ति जताई. समिति ने ऐसे अनधिकृत उपयोग को गंभीर मामला बताते हुए इसे तत्काल रोकने और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होने देने के लिए सख्त निर्णय लेने पर सहमति जताई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही