Search

 
 
 

झारखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ रही डिमांड, अब तक 84,228 रजिस्ट्रेशन

झारखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. 2024 से अब तक राज्य में कुल 84,228 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है. इसके अलावा प्योर ईवी की भी डिमांड बढ़ रही है. इस श्रेणी में 23,816 वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है.
 
  • प्योर इवी बन रहा लोगों की पसंद
  • 23,816 वाहनों का हुआ निबंधन

Ranchi :   झारखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. 2024 से अब तक राज्य में कुल 84,228 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है. इसके अलावा प्योर ईवी की भी डिमांड बढ़ रही है. इस श्रेणी में 23,816 वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है.

 

हालांकि इलेक्ट्रिक वाहनों की तुलना में इथनॉल से चलने वाले वाहनों की डिमांड कुछ खास नहीं है. दो सालों में सिर्फ 24 वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन हुआ है. वहीं राज्य में अबतक अलग-अलग कैटेगरी में कुल 85 लाख, 99 हजार 119 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जिसमें पेट्रोल और डीजल वाहन सबसे ज्यादा हैं. 

 

जानें किस कैटेगरी में कितने वाहनों का हुआ रजिस्ट्रेशन

वाहनों की कैटेगरी संख्या
डीजल 11,52,457
डीजल हाइब्रिड 3,836
डीजल सीएनजी  03
इलेक्ट्रिक 84,228
इथनॉल     24
एलएनजी 01
सिर्फ एलपीजी 3,570
मेथनॉल 01
नोट एप्लिकेबल 92,261
पेट्रोल 69,69,642
पेट्रोल/सीएनजी 17,060
पेट्रोल(ई-20)/सीएनजी 1,280
पेट्रोल हाइब्रिड रिड 1692
पेट्रोल इथोनॉल 2,18,124
पेट्रोल हाइब्रिड 29,815
पेट्रोल हाईब्रिज सीएनजी   02
पेट्रोल एलपीजी 321
प्योर इवी 23,816
स्ट्रांग हाईब्रिड 986

                 

https://lagatar.in/jharkhand-raids-on-8401-locations-for-power-theft-firs-lodged-against-1185
           

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही