Search

 
 
 

बिहार में पंचायती राज जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल चुनाव तक बढ़ाने की मांग

 

Patna: बिहार में कोविड के प्रसार को देखते हुए पंचायत चुनाव का टलना तय हो गया है. पंचायतों का कार्यकाल खत्‍म होने से पहले अब तक चुनाव शुरू हो जाना चाहिए था. लेकिन कोविड के बढ़ते संक्रमण को लेकर सरकार ने मान लिया है कि अब पंचायत चुनाव समय पर नहीं होगा. ऐसी स्थिति में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल खत्‍म होते ही सारी शक्तियां अधिकारियों को देने की तैयारी है. लेकिन बिहार की एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी इस फैसले के खिलाफ खड़ी हो गई है. भाकपा माले ने लगातार कई बार बयान जारी कर कहा है कि पंचायतों को नौकरशाही के हवाले करने का फैसला स्‍वीकार नहीं होगा.

भाकपा-माले के राज्य सचिव कुणाल ने कहा है कि कोविड के प्रकोप को देखते हुए पंचायत चुनाव को छह महीने तक टाल दिया जाना चाहिए. इसे नौकरशाही के हवाले कर देने की साजिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. माले नेता ने कहा कि यह लोकतंत्र विरोधी कदम होगा. बिहार में पहले भी विशेष परिस्थितियों में पंचायतों के कार्यकाल को बढ़ाया जा चुका है. ऐसे भी संकट काल में जनप्रतिनिधि ही आम लोगों के बीच सही तरीके से राहत अभियान चला सकते हैं. क्योंकि वे प्रत्यक्ष तौर पर जनता से जुड़े होते हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही