Ranchi News: आने वाले पर्व-त्योहारों को देखते हुए रांची की खराब सड़कों को ठीक कराने की मांग उठी है. रांची विधायक सीपी सिंह ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर जर्जर और टूटी सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.
इसे भी पढ़ें:
सीपी सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान शहर में बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलेंगे. पूजा पंडालों, मंदिरों और बाजारों में भीड़ बढ़ेगी. ऐसे में खराब सड़कों के कारण लोगों को परेशानी हो सकती है.
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के दौरे के दौरान उन्हें कई जगह सड़कों की खराब स्थिति देखने को मिली. स्थानीय लोगों ने भी इसकी शिकायत की है. सड़क खोदकर पाइपलाइन बिछाने, सीवरेज और ड्रेनेज का काम, गैस पाइपलाइन और बारिश के कारण कई जगह सड़कें खराब हुई हैं.
विधायक ने नगर निगम से पूजा पंडालों, मंदिरों और प्रमुख बाजारों तक जाने वाली सड़कों को त्योहारों से पहले ठीक कराने की मांग की है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द जरूरी निर्देश देने की अपील की है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

