Search

 
 
 

Latehar News: टोरी रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण की मांग, 13 जुलाई को आजसू पार्टी का धरना

जिले के चंदवा में टोरी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग को लेकर आगामी 13 जुलाई को आजसू पार्टी चंदवा में धरना कार्यक्रम का आयोजन करेगा. इस आशय की जानकारी आजसू जिला अध्येक्ष अमीत कुमार पांडेय ने दी.
 
Latehar News

Latehar: जिले के चंदवा में टोरी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण की मांग को लेकर आगामी 13 जुलाई को आजसू पार्टी चंदवा में धरना कार्यक्रम का आयोजन करेगा. इस आशय की जानकारी आजसू जिला अध्येक्ष अमीत कुमार पांडेय ने दी. उन्होंने बताया कि इससे पहले  गुरुवार से आजसू पार्टी ने जिले में हस्ताअक्षर अभियान शुरू किया है. जिला मुख्यालय में समाहरणालय गेट के समीप हस्ताक्षर अभियान चलाया गया.

Uploaded Image

अमीत ने बताया कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण की मांग को लेकर 13 जुलाई को रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि एक ओर चतरा सांसद कालीचरण सिंह आरओबी निर्माण में देरी के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं, जबकि राज्य सरकार केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है.

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि टोरी रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी नहीं होने के कारण फाटक घंटों बंद रहती है, जिससे लंबा जाम लग जाता है. इसके कारण कई बार समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाने से मरीज की जान तक चली गई है. आजसू पार्टी ने सरकार से अविलंब टोरी आरओबी निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है. मौके पे प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव नगर अध्यक्ष विकाश कुमार युवा प्रभारी मुकेश यादव सरोज लोहरा सतेंद्र भगत सहित कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही