Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालू घाटों की बंदोबस्ती की मांग, इंटक ने निकाली जनक्रोश रैली

  Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र समेत राज्य में बालू की किल्लत से विकास कार्य प्रभावित है. मजदूर पलायन को मजबूर हैं. इस समस्या को लेकर इंटक के प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान से जनाक्रोश ट्रैक्टर-बाइक रैली निकाली. साथ ही बड़ेपुर उच्च विद्यालय के मैदान में एक दिवसीय धरना दिया. धरना के बाद अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद के मध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल व स्थानीय विधायक कमलेश कुमार सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा. रैली अनुमंडल मैदान से निकलकर देवरी रोड, दंगवार रोड होते बड़ेपुर मैदान पहुंची. बड़ेपुर मैदान में सभा को संबोधित करते हुए इंटक के प्रदेश महासचिव विनय कुमार सिंह उर्फ बीनू सिंह ने कहा कि बालू को लेकर लगातार दो वर्षों से हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र सहित संपूर्ण राज्य में भवन निर्माण व विकास कार्य प्रभावित है. लगातार ध्यान आकृष्ट कराने के बावजूद सरकार मूक दर्शक बनी है. अब जनता, मजदूर, गाड़ी मालिक, दुकानदार सभी के सब्र का बांध टूट चुका है. उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि बालू का अवैध कारोबार अधिकारियों के मध्यम कराकर सरकारी खजाने में सेंध लगाई जा रही है. यह जनता के साथ बड़ा धोखा है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि झारखंड के बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं करने के पीछे बड़ा खेल चल रहा है. बालू घाटों की बंदोबस्ती होने से सरकार को राजस्व भी मिलेगा और आम लोगों को बालू आसानी से सस्ती दर पर उपलब्ध होगा. झारखंड में भवन निर्माण, सड़क, पीएम आवास समेत सभी विकास के कार्य ठप है. इसे भी पढ़ें : जवाहर">https://lagatar.in/jawahar-ghati-road-accident-the-bier-of-three-family-members-got-up-together-the-whole-village-cried/">जवाहर

घाटी सड़क हादसा : एक साथ उठी परिवार के तीन लोगों की अर्थी, रो पड़ा पूरा गांव
उन्होंने कहा कि बालू के अभाव में विकास कार्य ठप हो जाने से राज मिस्त्री, मजदूर और अन्य कारीगरों का पलायन दूसरे राज्यों में होने लगा है. सीमेंट, ईंट,छड़ का व्यवसाय करने वाले लोगों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है. सरकार रोजगार देने में विफल है. जिनके पास रोजगार की व्यवस्था थी, उनका रोजगार भी बालू के अभाव में ठप है. उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक कमलेश कुमार सिंह ने विधानसभा में चार बार बालू की समस्या को उठाया, मगर सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बालू को लेकर पुलिस प्रशासन और जनता के बीच टकराव नहीं हो इसके लिए सरकार बालू घाटों की जल्द बंदोबस्ती कराए. रैली में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, बाइक, चार पहिया वाहन के साथ महिला-पुरुष बड़ेपुर मैदान पहुंचे. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के दिवंगत होने की खबर के बाद शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में नीतू सिंह, मनान खान, गुड्डू सिंह, विनय पासवान, अखिलेश कुमार सिंह, नरेश रजवार, ओमप्रकाश रजवार, सुहैल आलम, अरुण सिंह, धनंजय सिंह, सुनील राम, सरोज मेहता, विंध्याचल पासवान, सतेंद्र सिंह, सज्जू खान, चंदन सिंह, शंभू ठाकुर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-warrant-issued-against-film-actress-ameesha-patel-from-ranchi-civil-court/">BREAKING:

फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के खिलाफ रांची सिविल कोर्ट से वारंट जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही