Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में थैलेसीमिया व रक्त संकट पर समाधान की मांग, भाकपा माले से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से रांची स्थित पार्टी कार्यालय में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. यह मुलाकात लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची के नेतृत्व में हुई, जिसमें थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, दिव्यांगता, शिक्षा अधिकार, सूचना अधिकार और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से रांची स्थित पार्टी कार्यालय में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. यह मुलाकात लहू बोलेगा रक्तदान संगठन रांची के नेतृत्व में हुई, जिसमें थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, दिव्यांगता, शिक्षा अधिकार, सूचना अधिकार और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई.

 

प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया पीड़ितों के सामने आ रही समस्याओं, रक्तदान और ब्लड की कमी की स्थिति को विस्तार से रखा. साथ ही इन मरीजों को दिव्यांगता श्रेणी में स्थायी रेलवे पास देने की मांग भी उठाई गई.

 

बैठक में शिक्षा अधिकार की व्यवहारिक स्थिति, दिव्यांगों से जुड़े मुद्दे, सूचना अधिकार आयोग की स्थिति और अल्पसंख्यकों के अधिकारों से संबंधित विषयों पर भी चर्चा हुई.

 

दीपांकर भट्टाचार्य ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि पार्टी के विधायक और सांसद इन विषयों को आगे उठाएंगे. उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को मुख्यमंत्री और संसद तक ले जाया जाएगा.

 

इस अवसर पर भाकपा माले के झारखंड राज्य सचिव मनोज भक्त, केंद्रीय कमेटी के सदस्य शुवेंदु सेन, आर एन सिंह और नंदिता भट्टाचार्य मौजूद रहे. प्रतिनिधिमंडल में लहू बोलेगा के नदीम खान, थैलेसीमिया पीड़ितों के परिजन संजय टोप्पो, देवकी देवी, फरिहाया बिलकिस, सुरंजन बाड़ा, तेज कुमार महतो, दिव्यांगता के क्षेत्र में काम करने वाले पावेल कुमार, अल्पसंख्यक अधिकार से तनवीर अहमद और तारिक मुजीबी, शिक्षा अधिकार से हसन बन्ना तथा सूचना अधिकार से अकरम राशिद, सयैद फराज अब्बास और असफर खान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही