Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची–ऋषिकेश नई रेल सेवा शुरू करने की मांग, राज्यपाल ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Ranchi : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने रांची से ऋषिकेश तक नई रेल सेवा प्रारंभ करने को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है. प्रस्तावित रेल सेवा रांची से लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज, डेहरी-ऑन-सोन, वाराणसी, श्री अयोध्याधाम, बरेली होते हुए ऋषिकेश तक संचालित किए जाने का सुझाव दिया गया है.

 

इस संबंध में राज्यपाल को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा द्वारा लोक भवन को एक प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुआ था. राज्यपाल ने उक्त पत्र का उल्लेख करते हुए इसे जनहित से जुड़ा और अत्यंत आवश्यक विषय बताया है.

 

राज्यपाल ने अपने पत्र में कहा है कि रांची से उत्तर प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक नगरों जैसे लखनऊ, अयोध्या, बरेली, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए सीधी रेल सेवा की काफी आवश्यकता है. वर्तमान में यात्रियों को आवागमन में कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है.

 

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रस्तावित रेल सेवा के शुरू होने से श्रद्धालुओं को श्री अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए सुगम यात्रा सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे पवित्र तीर्थस्थलों तक पहुंच भी आसान हो सकेगी.

 

राज्यपाल ने पत्र में यह भी कहा कि इस रेल सेवा से झारखंड और उत्तर प्रदेश के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी. साथ ही व्यापार, पर्यटन और सामाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही