Search

 
 
 

22 सितंबर को मनाया जाएगा करम पूजा महोत्सव, तीन दिनों का राजकीय अवकाश की मांग

Ranchi News: करम पूजा पारंपरिक रीति-रिवाज, विधि-विधान और धार्मिक कर्मकांड के अनुसार की जाएगी. सामाजिक संगठन ने राज्य सरकार से करम पर्व के अवसर पर तीन दिवसीय राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की.
 
करम महोत्सव (फाइल फोटो)

Ranchi News: 22 सितंबर को भादो शुक्ल पक्ष की एकादशी करम पूजा हर्षोल्लास से मनाया जाएगा. अखाड़ा में विधि विधान से पाहन द्वारा पूजा पाठ किए जाएंगे. इस दिन उपवास रखा जाएगा और शाम 7 बजे से पूजा-अर्चना शुरू होगी. इसके बाद 23 सितंबर को पारन और 24 सितंबर को पारंपरिक तरीके से करम राजा को गांव में भ्रमण कराया जाएगा, भ्रमण के बाद करम राजा का विसर्जन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 

सामाजिक कार्यकार्ता अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि इस वर्ष भी करम पूजा पारंपरिक रीति-रिवाज, विधि-विधान और धार्मिक कर्मकांड के अनुसार की जाएगी. पूजा-अर्चना की सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएंगी. उन्होंने राज्य सरकार से करम पर्व के अवसर पर तीन दिवसीय राजकीय अवकाश घोषित करने की मांग की. आदिवासी समाज अपनी रूढ़िवादी परंपराओं और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों को बेहतर तरीके से निभा सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही