Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदिवासी संगठनों की मांग, जल्द लागू हो स्थानीय व नियोजन नीति

Advertisement
Advertisement
Basant Munda Ranchi : आदिवासी मूलवासी सामाजिक संगठनों की शनिवार को बरियातू स्थित सरना मैदान बैठक हुई. बैठक में स्थानीय व नियोजन नीति जल्द लागू करने की मांग की गयी. डॉ करमा उरांव ने कहा कि झारखंड हमेशा से स्थानीय भाषा की मांग को लेकर चर्चा में रहा है. स्थानीय नीति व नियोजन नीति को लेकर हमारा आंदोलन कमजोर नहीं हुआ है. झारखंड सरकार जल्द से जल्द स्थानीय नीति व नियोजन नीति लागू करे.

क्षेत्रीय भाषा के आधार पर स्थानीय नीति लागू हो : कालिंदी

भारतीय दलित वर्ग संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन कालिंदी ने कहा कि झारखंडियों के हित के लिए क्षेत्रीय भाषा के अनुसार खतियान आधारित स्थानीय व नियोजन नीति लागू किया जाए, ताकि युवा पीढ़ी को रोजी रोजगार में प्राथमिकता मिल सके.

2 लाख से अधिक खाली पदों को भरने की मांग

सामाजिक कार्यकर्ता एस अली ने कहा कि राज्य में स्थानीय नीति व नियोजन नीति नहीं बनने से विभिन्न विभागों में 2 लाख से अधिक पद खाली हैं. लंबे अरसे से बहाली नहीं हो रही हैं, जिससे झारखंडी युवा पीढ़ी प्रभावित हो रही है. युवाओं की उम्र निकलती जा रही है. बैठक में चामु बेग, शिवशंकर महतो, सुनिल सिंह, अंतु तिर्की, उमेश मुंडा, शिवा कच्छप, नौशाद आलम, इसराइल खालिद प्रमुख रूप से शामिल हुए. इसे भी पढ़ें – बजा">https://lagatar.in/panchayat-election-bugle-elections-will-be-held-in-4345-panchayats-of-262-blocks-1-96-crore-voters-vote-in-53480-booths/">बजा

पंचायत चुनाव का बिगुल : 262 प्रखंडों की 4345 पंचायतों में होंगे चुनाव, 1.96 करोड़ वोटर्स करेंगे 53480 बूथों पर मतदान
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही