Shambhu Kumar
Chaibasa News: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) - 2026 में ओएमआर शीट पर प्रश्नपत्र का सीरीज कोड नहीं भर पाने वाले हजारों अभ्यर्थियों की परेशानी को लेकर अभ्यर्थियों ने सरकार से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं. इस संबंध में झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ एवं छात्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को चाईबासा में मंत्री दीपक बिरुवा से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा और प्रभावित अभ्यर्थियों को राहत दिलाने की अपील की.
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि एक नवंबर को आयोजित जेटेट परीक्षा के दौरान हजारों अभ्यर्थी अपनी ओएमआर शीट में बुकलेट सीरीज कोड (एस, टी, यू और वी) भरना भूल गए. इसके कारण अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर चिंता सता रही है.
इसे भी पढ़ें:
प्रदेश अध्यक्ष संजय महतो ने कहा कि वर्ष 2016 के बाद करीब एक दशक के लंबे अंतराल पर जेटेट परीक्षा आयोजित की गई है. अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए वर्षों तक इंतजार किया और कठिन परिश्रम कर तैयारी की है. ऐसे में ओएमआर शीट भरने में हुई एक छोटी सी चूक के कारण उनकी वर्षों की मेहनत बेकार न जाए और किसी भी अभ्यर्थी का भविष्य केवल तकनीकी चूक के कारण प्रभावित न हो.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

