Search

 
 
 

जमीन को अवैध कब्जा से मुक्त कराने की मांग

 
Latehar : कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल ने महुआडांड़ एसडीएम नित निखिल सुरीन को आवेदन सौंपा है. उन्होंने अपने आवेदन में बताया है कि महुआडांड़ प्रखंड के अंबाटोली पंचायत के मौजा अंबाटोली के थाना नंबर 137 खाता संख्या 43 प्लॉट संख्या 228 एवं 231 रकबा क्रमश: 0.23 एकड़ व 0.13 एकड़ कुल रकबा 0.36 एकड़ भूमि का खतियान में कजरू भुईहर वगैरह पिता मेधु भुईहर के नाम से दर्ज है. जबकि उक्त जमीन को राकेश कुमार सीडिक पिता स्व. मुखलाल साव, ग्राम अंबाटोली के द्वारा जबरजस्ती कब्जा कर लिया गया है. इसका विरोध करने पर उग्रवादी संगठन के द्वारा जान मरवा देने की धमकी दी जाती है. उन्होंने उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : बुधवार">https://lagatar.in/jharkhand-bandh-of-student-organizations-on-wednesday-police-alert-students-take-out-torch-procession/">बुधवार

को छात्र संगठनों का झारखंड बंद, पुलिस अलर्ट, छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही