Search

 
 
 

Jamshedpur News: मानगो-साकची फ्लाईओवर का नाम 'अमर शहीद खुदीराम बोस सेतु' रखने की मांग

Jamshedpur News: समिति के सदस्यों ने विधायक को अवगत कराया कि फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होने से पूर्व मानगो चौक को 'अमर शहीद खुदीराम बोस चौक' के नाम से जाना जाता था और वहां उनकी प्रतिमा स्थापित थी.
 
निर्माणाधीन फ्लाईओवर

Ranchi News: मानगो-साकची निर्माणाधीन फ्लाईओवर का नाम 'अमर शहीद खुदीराम बोस सेतु' रखने की मांग की गई है. झारखंड बंगलाभाषी उन्नयन समिति ने स्थानीय विधायक के समक्ष यह प्रस्ताव रखा. साथ ही, फ्लाईओवर के नीचे चौराहे पर शहीद की प्रतिमा को पूर्ववत स्थापित करने का भी आग्रह किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

समिति के सदस्यों ने विधायक को अवगत कराया कि फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होने से पूर्व मानगो चौक को 'अमर शहीद खुदीराम बोस चौक' के नाम से जाना जाता था और वहां उनकी प्रतिमा स्थापित थी.

 

आगामी एक-दो महीने में बनकर तैयार होने वाला नया फ्लाईओवर ठीक इसी स्मारक स्थल के ऊपर से गुजर रहा है, इसलिए जनभावनाओं को देखते हुए इसका नामकरण उन्हीं के नाम पर होना चाहिए.

 

समिति की इस मांग का सम्मान करते हुए विधायक ने उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया. उन्होंने आश्वासन दिया कि इस पुल का नामकरण आधिकारिक रूप से करवाने के लिए सरकार के समक्ष मजबूती से पक्ष रखा जाएगा, ताकि इससे जुड़ी सभी आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताएं जल्द से जल्द पूरी हो सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही