Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: वंचित परिवार की महिलाओं को योजना का लाभ देने की मांग

Latehar: झारखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना (एमएमएसवाई) राज्य की गरीब महिलाओं को कुछ आर्थिक मदद उपलब्ध कराए जाने की दिशा में बढ़ा हुआ एक ठोस कदम है. माकपा के वरिष्ठ नेता अयुब खान ने प्रेस वक्तव्य जारी कर कहा कि अबुआ आवास योजना और इसके बाद मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना, जिसमें झारखंड की गरीब महिलाओं को केंद्र में रखकर उन्हें राहत प्रदान करने के लिए लाया गया है. इसके लिए इन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी. उन्होंने कहा कि राशन कार्ड की बाध्यता के कारण मइयां सम्मान योजना का लाभ राज्य की महिला आबादी के केवल आधे हिस्से को ही मिल पाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य की महिला जनसंख्या में पचास प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं के पास राशन कार्ड नहीं है. खान ने कहा कि हजारों महिलाओं ने राशन कार्ड में अपना नाम जोड़ने या नया राशन कार्ड बनाने के लिए बहुत पहले ही आवेदन दिया है. लेकिन अभी तक पारिवारिक राशन कार्ड में नाम जोड़ने या नया राशन कार्ड निर्गत करने का काम लंबित है. राशन कार्ड नहीं रहने या राशन कार्ड में नाम नहीं रहने के कारण हजारों गरीब महिलाएं इस योजना से वंचित रह जाएंगी. जबकि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक जिले में कम से कम एक लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाए. मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को आश्वासन दिया दिया था कि राशनकार्ड से वंचित महिलाओं को भी इस योजना के दायरे में लाने के लिए सरकार विचार कर रही है. तब से राशन कार्ड से वंचित परिवार की महिलाएं सरकार की आदेश का इंतजार कर रही हैं. इसे भी पढ़ें -HC">https://lagatar.in/hc-said-state-government-needs-to-be-alert-after-deteriorating-situation-in-bangladesh-sought-report-from-ib/">HC

ने कहा- बांग्लादेश में बिगड़े हालात के बाद राज्य सरकार को सतर्क रहने की जरूरत, IB से मांगी रिपोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही