Search

 
 
 

रिनपास की प्रभारी निदेशक को हटाने की मांग, कांग्रेस नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

रिनपास की प्रभारी निदेशक डॉ. जयति सिमलाई को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस सचिव और सिल्ली विधानसभा प्रभारी मदन कुमार महतो ने किया.
 

Ranchi: रिनपास की प्रभारी निदेशक डॉ. जयति सिमलाई को हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की.

 

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस सचिव और सिल्ली विधानसभा प्रभारी मदन कुमार महतो ने किया. उनके साथ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मृदुल राज, रांची जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार साहू, जिला कांग्रेस सचिव मिथिलेश तिवारी, पंकज वर्मा, राजेश कुमार और अन्य नेता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें - 

 

ज्ञापन में कहा गया है कि रिनपास से जुड़े कथित वित्तीय और प्रशासनिक मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए. कांग्रेस नेताओं ने संस्थान की खरीद प्रक्रिया, वित्तीय लेन-देन, मरीजों की भर्ती और निजी कंपनियों के प्रचार-प्रसार से जुड़े मामलों की भी जांच कराने की मांग की.

 

प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि रिनपास राज्य का प्रमुख मानसिक स्वास्थ्य संस्थान है. ऐसे संस्थान में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है. नेताओं ने मांग की कि जांच पूरी होने तक किसी निष्पक्ष और सक्षम अधिकारी को रिनपास का प्रभारी निदेशक बनाया जाए. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रतिनिधिमंडल को मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया. कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि सरकार इस मामले में जल्द फैसला लेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही