Search

टोरी फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग, पंसस ने कृषि मंत्री को सौंपा ज्ञापन

  • 2 साल से ज्यादा समय बीत गये शिलान्यास के, मगर अबतक नहीं शुरू हुआ निर्माण कार्य
  • दर्जन भर से अधिक मरीजों की मौत रेलवे क्रॉसिंग के जाम पर फंसकर हो चुकी है
Chandwa : चंदवा के पथ निर्माण विभाग के विश्रामागार में शनिवार को कांग्रेस की जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शामिल हुए. चतरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, माकपा अंचल सचिव बैजनाथ ठाकुर, सहजीवन भोगता ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में टोरी-चंदवा एनएच संख्या 99 नयी संख्या 22 पर फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए एनएचएआई विभाग को निर्देश देने का अनुरोध किया है. सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि टोरी, चंदवा एनएच-22 पर फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण के लिए 03 अप्रैल 2021 को ऑनलाइन शिलान्यास केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सांसद सुनील सिंह, विधायक बैद्यनाथ राम ने किया था. मगर अबतक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका. केंद्र और राज्य सरकार और जिला प्रशासन की नजर रेलवे क्रॉसिंग के पास लगनेवाले जाम पर नहीं है. शिलान्यास के दो वर्ष से अधिक समय गुजर जाने के बाद भी फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है, इससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है. मंत्री नितिन गडकरी ने शिलान्यास के समय कहा था यह परियोजना दो वर्षों में पूरा हो जाएगा, लेकिन इसके उलट दो वर्ष से अधिक समय हो गया, परंतु अब तक यहां काम शुरू ही नहीं हुआ है. इस क्रॉसिंग से प्रतिदिन एक लाख से अधिक ग्रामीण, छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं. टोरी जंक्शन पर ग्यारह रेल लाइन है. वहीं तीन रेलमार्ग है, जिनमें रांची लोहरदगा टोरी सासाराम, बरकाकाना टोरी मेदिनीनगर, टोरी बालूमाथ है. यहां से बड़ी संख्या में एक्सप्रेस और गुड्स ट्रेनें गुजरती हैं. टोरी चंदवा एनएच 99 न्यू 22 से पटना, चतरा, हजारीबाग, गढ़वा, मेदिनीनगर, लातेहार, छत्तीसगढ़, रांची, गुमला, लोहरदगा की हजारों छोटी बड़ी यात्री बसें, सवारी गाड़ी व अन्य गाड़ियां गुजरती है. व्यस्ततम रेलमार्ग होने के कारण क्रॉसिंग अक्सर बंद ही रहता है. इसे बंद कर लगातार तीन चार ट्रेनों का परिचालन कराया जाता है. इसके चलते यहां घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है. जाम की समस्या खत्म करने के लिए दशकों से ग्रामीण आंदोलन कर फ्लाई ओवर ब्रिज की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार मांगों को अनदेखी कर रही है. बताया कि कई बार गंभीर मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है. कई मरीजों की तो जाम में ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई. फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण हो जाने से यहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी. मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस को भी जाम में नहीं फंसना पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-health-department-allocated-rs-6-crore-46-lakh-for-the-maintenance-of-hospitals/">रांचीः

अस्पतालों के रखरखाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 6.46 करोड़ रुपये किया आवंटित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp