Search

 
 
 

लोजपा आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल उरांव का अपहरण, मांगी 10 लाख रुपये की फिरौती

 
Purnia : बिहार के पूर्णिया जिले के लोजपा आदिवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल उरांव का अपहरण हो गया है. अपहरण करने वाले अपराधियों ने 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है. जिसके बाद परिजनों ने अपहरण और फिरौती की मांग का आवेदन खजांची हाट थाना में दी है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस लगातार पूरे इलाके में छापेमारी कर रही है. पुलिस ने कहा कि जल्द ही अनिल उरांव को सुरक्षित बरामद कर लिया जायेगा. कल से लापता हैं अनिल उरांव
परिजनों की माने तो अनिल उरांव शुक्रवार यानी कल से ही लापता है. परिजनों ने बताया कि कल उन्हे एक कॉल आया था जिसके बाद वो घर से बाहर गये लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटे हैं.काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उनका कोई पता नहीं चल पाया तो परिजनों ने खजांची हाट थाना में लिखित शिकायत की. बता दें कि अनिल उरांव लोजपा के टिकट से बिहार विधानसभा चुनाव में मनिहारी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं. उनके अपहरण के बाद से उनके समर्थकों मे काफी आक्रोश है. परिजन और समर्थक जल्द अनिल उरांव की बरामदगी की मांग कर रहे हैं.
अपराधियों ने फोन पर मांगी फिरौती 
परिजनों ने बताया कि अनिल उरांव के फोन पर ही कई बार फिरौती के लिए कॉल आ चुका है. कॉल करने के बाद अपराधी अपना फोन बंद कर दे रहा है. 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अनिल उरांव को कोई पता नहीं चल पाया है. जिसे परिवार के लोगों में काफी आक्रोश और परेशानी है. पुलिस पर सवाल उठ रहे है कि आखिर कब तक अनिल उरांव को बरामद किया जायेगा. 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही