Search

 
 
 

Dhanbad News: जयराम महतो पर कार्रवाई की मांग तेज, पुलिस एसोसिएशन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Dhanbad News: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित गाली-गलौज का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस एसोसिएशन की ओर से विधायक के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग लगातार तेज होती जा रही है.
 
पुलिस एसोसिएशन

Dhanbad News: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित गाली-गलौज का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस एसोसिएशन की ओर से विधायक के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग लगातार तेज होती जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 

एसोसिएशन ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया था. रविवार को अल्टीमेटम के चार दिन पूरे हो गए लेकिन अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से पुलिस एसोसिएशन में नाराजगी बढ़ती जा रही है. इसे लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन की धनबाद शाखा ने रविवार को पुलिस केंद्र में प्रेस वार्ता की.

 

एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि विधायक समर्थकों की ओर से सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे ऑडियो और वीडियो वायरल किए जा रहे हैं जिनके जरिए पुलिस की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. संगठन ने एक बार फिर विधायक जयराम महतो से बरवाअड्डा थाना प्रभारी से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है.

 

पुलिस एसोसिएशन ने कहा है कि मामले में आगे की रणनीति केंद्रीय संगठन के निर्देश पर तय की जाएगी. संगठन का कहना है कि विधायक के चुनाव लड़ने के दौरान कई पुलिसकर्मियों ने निजी स्तर पर आर्थिक सहयोग भी किया था. इसके बावजूद छोटी सी बात को लेकर थाना प्रभारी के साथ कथित रूप से गाली-गलौज करना और बाद में पुलिस एसोसिएशन को निशाना बनाना उचित नहीं है.

 

एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो के सामने चार सवाल भी रखे हैं. संगठन ने कहा कि पूरे मामले में विधायक को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए और यह बताना चाहिए कि थाना प्रभारी के साथ कथित अभद्र व्यवहार की स्थिति क्यों उत्पन्न हुई.

 

एसोसिएशन का कहना है कि पांच दिनों के अल्टीमेटम की अवधि पूरी होने के बाद अब केंद्रीय संगठन के निर्देश के आधार पर अगला कदम उठाया जाएगा. कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में पुलिस एसोसिएशन आंदोलनात्मक रणनीति पर भी विचार कर सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही