Search

 
 
 

अवकाश प्राप्त जज के द्वारा लिखी पुस्तक का लातेहार में डेमो

 
Latehar :  अवकाश प्राप्त न्यायाधीश बृजेश बहादुर सिंह के द्वारा रचित नए भारत की न्यायिक क्रांति 2020 पुस्तक का डेमो लातेहार में किया गया. मालूम हो न्यायिक सुधार अथवा न्यायिक क्रांति पर आधारित इस पुस्तक में माओवादियों का भी जिक्र खुल कर किया गया है. लेखक ने माओवादियों की विचारधारा को समाहित करते हुए उसे न्यायिक सुधार से जोड़ा है. इस पुस्तक का यहां डेमो कर लोगों को लेखक के बारे में परिचय दिया गया. बताया गया कि श्री सिंह का जन्म 1955 में रायबरेली में हुआ था. उन्होंने वर्ष 1986 में 22वीं न्यायिक सेवा में सफल होकर बिहार में मुसंफ के पद पर अपना कार्य प्रारंभ किया था. वर्ष 2006 में उतर प्रदेश सरकार ने उन्हें लोकतंत्र सेनानी सम्मान प्रदान किया था. मालूम हो क‍ि श्री सिंह वर्ष 2001 में बिहार के न्यायालयों का सच पुस्तक भी लिखा था. वर्तमान पुस्तक का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन के द्वारा किया गया है. इसे भी पढ़ें :  अजब-गजब">https://lagatar.in/amazing-four-legged-chicken-the-crowd-gathered-to-see/">अजब-गजब

: चार पैरों वाला मुर्गी का चूजा, देखने के लिए उमड़ी भीड़                  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही