Search

 
 
 

हजारीबाग : विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने डीएसओ के छात्रों ने किया प्रदर्शन

 

तीन सूत्री मांगों पर बुलंद की आवाज, जल्द मांगों पर पहल का मिला आश्वासन

Hazaribagh : विनोबाभावे विश्वविद्यालय में छात्र प्रतिनिधि जीवन कुमार यादव और अभिषेक राज के नेतृत्व में डीएसओ (डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन) से जुड़े विद्यार्थियों ने तीन सूत्री मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन के समक्ष प्रदर्शन किया. इससे पूर्व मांग पत्र के माध्यम से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में नामांकन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने, एलएलबी, तथा एलएलएम की नामांकन प्रक्रिया को प्रारंभ करने व विश्वविद्यालय परिसर में मास कम्युनिकेशन, समाजशास्त्र विभाग तथा क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई प्रारंभ करने की मांग की गई थी. त्वरित कार्यवाही नहीं होता देख कुलसचिव कक्ष के बाहर धरना दिया गया. प्रदर्शन के दौरान अभिषेक राज ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों से जुड़े मुद्दे पर स्वयं कदम उठाना चाहिए. परंतु छात्र विवश होकर धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपनी मांगों को पूरा कराने को विवश होते हैं. इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/big-accident-in-maharashtra-16-workers-died-due-to-crane-collapse-during-samridhi-expressway-construction/">महाराष्ट्र

में बड़ा हादसा, समृद्धि एक्सप्रेसवे निर्माण के दौरान क्रेन गिरने से 16 मजदूरों की मौत
जीवन कुमार यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर छात्रों का केंद्र बिंदु है. छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाते रहते हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन को अविलंब मांगों पर कार्यवाही करनी चाहिए. प्रदर्शन स्थल पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कौशलेंद्र कुमार, कुलानुशासक डॉ. मिथिलेश सिंह, छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष डॉ. अंबर खातून तथा अन्य पदाधिकारी पहुंचे. उन्होंने जल्द ही मांगों पर पहल किए जाने का आश्वासन दिया. प्रदर्शन में अभिषेक राज, जीवन कुमार यादव, बंटी मेहता, हर्ष सिंह, सौरभ कुमार, कुणाल गुप्ता, गुलाम फैजान, आनंद कुशवाहा, दीपक मेहता, अमन कुमार, पवन, सागर, अमरदीप, लव कुश पांडे, अंकित भगत, सुजीत मेहता, हरेंद्र यादव, सोनू, अंजय मेहता आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : वैशाली">https://lagatar.in/vaishali-one-crore-15-lakh-looted-from-axis-bank-on-the-force-of-arms/">वैशाली

: हथियार के बल पर Axis Bank से एक करोड़ 15 लाख की लूट, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही