Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LPG संकट पर संसद परिसर में प्रदर्शन,खड़गे ने कहा, यह मोदी की कायराना विदेश नीति का नतीजा

इंडिया अलायंस के सांसदों ने आज बुधवार को देश में जारी LPG संकट को लेकर मोदी सरकार पर हल्ला बोला. गठबंधन में शामिल दलों के सांसदों ने इस मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : इंडिया अलायंस के सांसदों ने आज बुधवार को देश में जारी LPG संकट को लेकर मोदी सरकार पर हल्ला बोला. गठबंधन में शामिल दलों के  सांसदों ने इस मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

 

 

सांसदों ने कहा कि देश भर में LPG सिलेंडर के लिए लोग परेशान हैं, गैस एजेंसी के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगाने को जनता विवश हैं. कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी प्रदर्शन में शामिल हुए.  

 

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जनता को अपने हाल पर छोड़कर मौज कर रहे हैं, उन्हें अपनी जिम्मेदारी का जरा भी एहसास नहीं है. LPG की किल्लत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. घरों में चूल्हे नहीं जल रहे, दुकानें बंद हैं, कामगार सब छोड़कर गांव लौट रहे हैं.

 

श्री खड़गे ने आरोप लगाया कि ये नरेंद्र मोदी की कायराना विदेश नीति का नतीजा है.लोग परेशान हैं, LPG के लिए घंटों लाइन में लगे हैं. उन्होंने मोदी सरकार की विदेश नीति को विफल करार दिया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही