Search

 
 
 

एलपीजी लदे दो भारतीय टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे, ईरान को लेवी देने की बात से सरकार का इनकार

सोमवार को भारत के दो और एलपीजी टैंकर जग वसंत और पाइन गैस होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं.  इन टैंकरों पर 92,612.59 मीट्रिक टन एलपीजी लदा हुआ है. टैंकरों के 26 से 28 मार्च के बीच भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच जाने की संभावना है.  बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने आज मंगलवार को यह जानकारी दी है,
 

New Delhi : भारत ने उन सभी दावों को खारिज कर दिया  है, जिसमें कहा जा रहा था  कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को निकालने के लिए ईरान से अनुमति लेनी पड़ रही  है. केंद्र सरकार ने कहा है कि इस तरह की कोई अनुमति लेने की जरूरत नहीं है.

 

 

 
इसी बीच खबर आयी है कि सोमवार को भारत के दो और एलपीजी टैंकर जग वसंत और पाइन गैस होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं.  इन टैंकरों पर 92,612.59 मीट्रिक टन एलपीजी लदा हुआ है.

 


टैंकर ईरान द्वारा लराक और क़ेशम द्वीपों के बीच बनाए गए सुरक्षित गलियारे से निकलकर भारत की ओर बढ़ रहे हैं. टैंकरों के 26 से 28 मार्च के बीच भारतीय बंदरगाहों पर पहुंच जाने की संभावना है.  बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने  आज मंगलवार को यह जानकारी दी है,

 


मंत्रालय के अनुसार 92,612.59 मीट्रिक टन एलपी जी लेकर भारत आ रहे दोनों भारतीय  टैंकर जग वसंत और पाइन गैस होर्मुज स्ट्रेट चुके हैं . बताया कि दोनों टैंकरों पर 60 भारतीय नाविक सवार हैं.

 


एलपीजी टैंकर जग वसंत पर 33 और पाइन गैस पर 27 भारतीय नागरिक सवार हैं.  दोनों जहाज 26 से 28 मार्च तक भारत पहुंच जायेंगे.  

 

 
दरअसल पूर्व में  कहा जा रहा था कि होर्मुज जलडमरूमध्य से अपने टैंकरों को निकालने के लिए भारत ईरान के साथ बातचीत कर रहा है, ईरान भारतीय जहाजों को अनुमति दे रहा है, तभी जहाज वहां से निकल रहे हैं..

 


लेकिन भारत सरकार ने इस दावे को नकारते हुए कहा है कि होर्मुज से जहाज निकालने के  लिए कभी किसी से मंजूरी लेने की जरूरत नहीं थी और आज भी नहीं है. भारत ने  न पहले कभी किसीसे मंजूरी ली थीऔर ना ही अब ले रहे हैं.

 


इसके अलावा शिपिंग मंत्रालय ने भी उन दावों को नकार दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि भारतीय जहाज ईरान को लेवी  (पैसे) देकर होर्मुज से पास कर  रहे हैं.

 


सरकार ने कहा कि अंतराष्ट्रीय कानून के अनुसार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने के लिए कोई लेवी नहीं ली जा सकती. कहा कि स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से गुजरने के लिए लेवी लेने की खबरें कहीं से भी सही नहीं है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही