Search

 
 
 

पश्चिम एशिया संकट, ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात की, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर मंथन

अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर और कल लोकसभा में और आज मंगलवार को राज्यसभा में बयान दिया. इसी बीच आज  खबर आयी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है.
 

New Delhi  :  अमेरिका-इजरायल-ईरान के बीच जारी युद्ध को लेकर और कल लोकसभा में और आज मंगलवार को राज्यसभा में पीएम मोदी ने बयान दिया. इसी बीच आज खबर आयी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है.  

 

 

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की स्थिति पर मंथन किया है. दोनों के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर भी बातचीत हुई है. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने यह जानकारी एक्स पर दी.     

 

 

 

स्ट्रेड ऑफ होर्मुज के बंद होने से पूरी दुनिया हलकान है. कई जहाज बीच समुद्र में फंसे हुए हैं, जिससे कच्चे तेल की सप्लाई में मुश्किलें आ रही हैं.

 

पीएम ने आज राज्यसभा में कहा कि भारत ने हमेशा संवाद का रास्ता सुझाया है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर यह जंग जारी रहती है, तो इसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे.

 

पीएम ने कहा कि भारत ने आम नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का बमेशा विरोध किया है.

 

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में तीन सप्ताह  से ज्यादा समय से युद्ध जारी है,   युद्ध के कारण पूरे विश्व में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा हो गया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है.  

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही