Search

 
 
 

प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं, अमेरिका और इजराइल जो कहेंगे, पीएम मोदी वही कहेंगे : राहुल गांधी

हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री मोदी की निजी पॉलिसी बन गयी है. अब यह यूनिवर्सल मजाक जैसा हो गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज संसद भवन परिसर में पत्रकारों के समक्ष पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए यह बात कही.
 
  • हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज़्ड हैं तो विदेश नीति भी कॉम्प्रोमाइज़्ड है
  • राहुल गांधी पहले भी आरोप लगा चुके हैं कि भारत की विदेश नीति पर अमेरिका का दबाव है.
  • प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में कहा,खाड़ी युद्ध से दुनिया में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है

NewDelhi : हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री मोदी की निजी पॉलिसी बन गयी है. अब यह यूनिवर्सल मजाक जैसा हो गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज संसद भवन परिसर में पत्रकारों के समक्ष पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए यह बात कही.

 

राहुल गांधी ने खाड़ी युद्ध से उपजे संकट को लेकर कहा कि अगर हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज़्ड हैं तो विदेश नीति भी कॉम्प्रोमाइज़्ड है. राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि इस मामले में हमारी क्या पोजीशन है?  फिर कहा कि हमारी कोई पोजीशन नहीं है.  लोगों(जनता) को इसका नुकसान होगा.

 

 

 

राहुल गांधी ने कहा कि अभी तो  केवल शुरुआत हुई है. सभी चीजों में  हमें परेशानी होगी. तंज कसा कि अमेरिका और इजराइल जो कहेंगे, प्रधानमंत्री मोदी वही कहेंगे. याद करें कि राहुल गांधी पहले भी आरोप लगा चुके हैं कि भारत की विदेश नीति पर अमेरिका का दबाव है.

 

राहुल गांधी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से कहा है कि हम आपकी इजाजत के बिना तेल और नेचुरल गैस नहीं खरीदेंगे. अगर आप कहेंगे कि रूस या ईरान से तेल नहीं खरीदना है, तो हम नहीं खरीदेंगे.  

 

जान लें कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि खाड़ी युद्ध से दुनिया में ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है. पीएम ने कहा कि भारत कोशिश कर रहा है कि इसका भारत पर कम असर पड़ेगा,  उन्होंने कहा कि युद्ध का असर लंबे समय तक रहेगा. कहा कि  संवाद से समाधान का रास्ता खुलेगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही