Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खाड़ी संकट : पीएम मोदी ने राज्यसभा में कहा, अगर यह जंग जारी रहती है, तो गंभीर दुष्परिणाम होंगे

होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि वहां बड़ी संख्या में जहाज फंसे हुए  हैं. उनमें क्रू मेंबर्स अधिकतर भारतीय हैं. पीएम ने कहा कि भारत की राज्यॉ सभा से दुनिया में संदेश जाये कि हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. भारत ने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है.
Advertisement
Advertisement
  • पीएम ने कहा कि भारत ने हमेशा संवाद का रास्ता सुझाया है.
  • युद्ध ने पूरी दुनिया को हिला दिया है. इसकी रिकवरी में दुनिया को काफी समय लगेगा.
  • म ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं.

 New Delhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंगलवार को अमेरिका-इजरायल-ईरान वार के कारण उपजे संकट को लेकर राज्यसभा को संबोधित किया. इससे पहले कल उन्होंने  लोकसभा में इस विषय पर विचार रखे थे.  

 

पीएम ने कहा कि भारत ने हमेशा संवाद का रास्ता सुझाया है. पीएम मोदी ने कहा कि अगर यह जंग जारी रहती है, तो इसके गंभीर दुष्परिणाम होंगे. पीएम ने राज्यसभा में कहा कि भारत का हर सेक्टर में प्रयास रहा है कि किसी भी सेक्टर में दूसरे देशों पर बहुत अधिक निर्भरता न रहें.  

 

 

 

इस क्रम में पीएम मोदी ने कहा कि हम शिप निर्माण से लेकर रेयर अर्थ मिनरल्स तक आत्मनिर्भरता के प्रयास कर रहे हैं.  कहा कि  इस संकट(खाड़ी युद्ध)  ने पूरी दुनिया को हिला दिया है. इसकी रिकवरी में दुनिया को काफी समय लगेगा. हमारी सरकार पल-पल बदलते हालात पर नजर रखे हुए है. 

 

पीएम ने कहा कि भारत ने आम नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का बमेशा विरोध किया है.

 

पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में तीन सप्ताह  से ज्यादा समय से युद्ध जारी है,   युद्ध के कारण पूरे विश्व में गंभीर ऊर्जा संकट पैदा हो गया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि खाड़ी देशों में लगभग एक करोड़ भारतीय रहते हैं, उनके जीवन की रक्षा भारत के लिए चिंता का विषय है. 

 

होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि वहां बड़ी संख्या में जहाज फंसे हुए  हैं. उनमें क्रू मेंबर्स अधिकतर भारतीय हैं. पीएम ने कहा कि भारत की राज्यॉ सभा से दुनिया में संदेश जाये कि हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. भारत ने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही