Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्रवृति से वंचित बीएड कॉलेज के विद्यार्थियों का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : छात्रवृति से वंचित कोल्हान यूनिवर्सिटी के अन्तर्गत विभिन्न कॉलेजों के बीएड के विद्यार्थियों ने गुरुवार को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया. विद्यार्थियों ने आरोल लगाया कि छात्रवृति नहीं मिलने के कारण वे अगले सत्र में प्रवेश के लिए फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं. प्रदर्शन के बाद छात्रों ने अपनी मांगों से जुड़ा एक ज्ञापन जिला कल्याण पदाधिकारी को सौंपा. जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के बीएड छात्र रंदा मुर्मू ने बताया कि सभी विद्यार्थी सत्र 2020-22 के छात्र-छात्राएं हैं. वर्ष 2020-21 के छात्रवृति पोर्टल पर डिलिंग असिस्टेंट और अकाउंटेंट का सत्यापन अभी तक नहीं हो पाया है. इसके कारण छात्रवृति राशि नहीं आ रही है. इस बीच अगले सत्र में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : नहीं">https://lagatar.in/upsc-mains-exam-will-not-be-postponed-high-court-dismisses-petition/">नहीं

टलेगा यूपीएससी मेन्‍स एग्‍जाम, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

फीस अधिक होने के कारण एडमिशन नहीं ले पा रहे छात्र-छात्राएं

कॉलेज की फीस की रकम अधिक होने के कारण अधिकतर विद्यार्थी एडमिशन नहीं ले पा रहे हैं. विद्यार्थियों की मांग है कि काफी लंबे समय से लंबित डिलिंग असिस्टेंट और अकाउंटेंट का सत्यापन कार्य जल्द पूरा किया जाए. इससे छात्रवृति मद की राशि खाते में जा सके. प्रदर्शन करने वालों में संध्या कुमारी, उत्तम कुमार, शीतल कच्छप, राही मार्डी, संचिता कुमारी, जगदीश भकत आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही