Search

 
 
 

घने कोहरे व लो विजिबिलिटी का असर, रांची एयरपोर्ट से 7 फ्लाइट कैंसिल, कई डिले

राजधानी समेत पूरा झारखंड घने कोहरे की चादर में लिपटा है. इस कारण विजिबिलिटी भी काफी लो हो गई है, जिसका असर उड़ान सेवाओं पर पड़ रहा है. रनवे पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण आज रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कई उड़ानें कैंसिल कर दी गई. जबकि कुछ फ्लाइट्स निर्धारित समय से कई घंटें देरी से उड़ान भरीं.
 

Ranchi :  राजधानी समेत पूरा झारखंड घने कोहरे की चादर में लिपटा है. इस कारण विजिबिलिटी भी काफी लो हो गई है, जिसका असर उड़ान सेवाओं पर पड़ रहा है. रनवे पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण आज रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कई उड़ानें कैंसिल कर दी गई. जबकि कुछ फ्लाइट्स निर्धारित समय से कई घंटें देरी से उड़ान भरीं.

 

एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता से रांची आने वाली फ्लाइट 7561 अपने निर्धारित समय सुबह 7:10 बजे के बजाय 9:40 बजे पहुंची. पुणे-रांची फ्लाइट 6E 6484 8:25 बजे की जगह 10:25 बजे लैंड की. वहीं रांची से बेंगलुरु जाने वाली 6E 6799 का प्रस्थान समय 8:55 बजे था, जो 10:55 बजे टेक ऑफ की. इसके अलावा हैदराबाद-रांची फ्लाइट 6E 421 9:00 बजे के बजाय 10:45 बजे पहुंची. जबकि रांची-हैदराबाद फ्लाइट 6E 398 9:30 बजे की जगह 11:15 बजे उड़ान भरीं. 

 

कोहरे के कारण सात फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं. इनमें 6E 7089/7014, 6E 7674/7235 और 6E 7561/7562 (कोलकाता–रांची–कोलकाता), 6E 6287/576 (दिल्ली–रांची–दिल्ली), IX 1239/1248 (बेंगलुरु–रांची–बेंगलुरु), IX 1046/1047 (दिल्ली–रांची–दिल्ली) और IX 1237/1238 (मुंबई–रांची–मुंबई) शामिल हैं.

 

फ्लाइट्स कैंसिल और डिले होने के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करते नजर आए. एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि सुबह के समय दृश्यता मानक से नीचे चली गई थी, जिससे विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेक-ऑफ संभव नहीं हो सका.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही