Ranchi News: कचहरी रोड स्थित रांची विश्वविद्यालय के सामने स्टेट लाइब्रेरी में शोर्ट सर्किट लगने के दूसरे दिन जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) लाईब्रेरी पहुंचे. लाईब्रेरी के समिनार हॉल में छात्रों की समस्याओ से रूबरू हुए.
स्टेट लाइब्रेरी के परिसर में मौजूद पलाश मां लक्ष्मी दीदी कैफे, लंच हॉल और पानी टंकी का भी जायजा लिया. इस दौरान कैफे दीदी को भोजन और सामग्री चार्ट का लगाने का निर्देश दिए. कैफे में बाहरी लोगो को बैठकर खिलाने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ें:
डीईओ ने लाइब्रेरी के विद्यार्थियों को व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से जोड़ने की योजना भी बनाई गई है. इसके जरिए छात्रों तक लाइब्रेरी से जुड़ी सूचनाएं और जरूरी जानकारी पहुंचाई जाएगी.
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि स्टेट लाईब्रेरी को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा. ताकि छात्र बेहतर महौल में तैयारी कर उच्च पदाधिकारी बने. फिलहाल छात्रों की मूलभूत समस्यओं को दूर किया जाएगा. लाइब्रेरी में पानी, साफ-सफाई, सुरक्षा, सीसीटीवी, ड्रेनेज, वाई-फाई और किताबों की उपलब्धता से जुड़ी समस्याएं को दूर करने का निर्देश दिए गए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

