Search

 
 
 

देवघर : 10 साइबर अपराधी गिरफ्तार, फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

Deoghar : पुलिस अधीक्षक सौरभ के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की टीम ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के निर्देशन में 14 अप्रैल को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर इन साइबर अपराधकर्मियों को पकड़ा गया.
 

Deoghar: पुलिस अधीक्षक सौरभ के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस की टीम ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के निर्देशन में 14 अप्रैल को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर इन साइबर अपराधकर्मियों को पकड़ा गया.

 

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ आरोपी फर्जी Flipkart, Amazon, PhonePe, Paytm व Airtel Payment Bank के कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को ठग रहे हैं. आरोपी गूगल पर फर्जी मोबाइल नंबर अपलोड कर, कैशबैक, पीएम किसान योजना, एसबीआई क्रेडिट कार्ड और लोन दिलाने के नाम पर लिंक भेजकर ऑनलाइन ठगी करते थे. साथ ही PhonePe गिफ्ट कार्ड बनवाकर उसे रिडीम कर रकम हड़प लेते थे.

 

छापेमारी के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के पास से 16 मोबाइल फोन और 15 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. सभी के खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही