Ranchi : झारखंड के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है. जानकारी के अनुसार बलिबा क्षेत्र में मिसिर बेसरा के दस्ते से सुरक्षा बलों का आमना-सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से कई घंटों तक फायरिंग होती रही.
मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के 4 जवानों को गोली लगने की सूचना है. घायल जवानों को रेस्क्यू कर रांची लाने की तैयारी की जा रही है. वहीं, जवाबी कार्रवाई में 3 नक्सली मारे गए है.
बताया जा रहा है कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीआरपीएफ, कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सर्च अभियान पर निकली थी. इसी दौरान जंगल में अचानक मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस मुख्यालय पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment