Simdega : सिमडेगा जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र में बासजोर ओपी पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से 28 किलो गांजा भी बारामद किया है.
पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्कर ओडिशा के राउकेला से सिमडेगा के रास्ते लोहरदगा की ओर एक काले रंग की कार में गांजे की बड़ी खेप लेकर जा रहे है. इसी सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल कुमार सिंह, अभिषेक कुमार साव और अर्पना मंडल के रूप में हुई है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment