Search

 
 
 

रामगढ़ : पाण्डेय गिरोह के 2 सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार, लेवी वसूली की थी योजना

Ramgarh : रामगढ़ से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पाण्डेय गिरोह के दो सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे. पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ चंदन कुमार वत्स के नेतृत्व में गठित टीम ने 15 अप्रैल की देर रात रामगढ़-अरगड्डा रोड स्थित बड़का चुम्बा मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया.
 

Ramgarh: रामगढ़ से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पाण्डेय गिरोह के दो सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे.

 

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ चंदन कुमार वत्स के नेतृत्व में गठित टीम ने 15 अप्रैल की देर रात रामगढ़-अरगड्डा रोड स्थित बड़का चुम्बा मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया. तलाशी में दोनों के पास से दो देशी पिस्टल, 9 एमएम की तीन जिंदा गोलियां, दो मोबाइल और बाइक (JH-01AM-4316) बरामद हुई.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बादल कुमार (रामगढ़) और सोनू नंदी (पतरातु) के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने पाण्डेय गिरोह के लिए काम करने और संवेदकों व व्यवसायियों से लेवी वसूली की योजना बनाने की बात स्वीकार की है. इस संबंध में रामगढ़ थाना में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही