Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर :  स्टेट बैंक में हथियार के बल पर 17 लाख की लूट

Advertisement
Advertisement
देवघर : भारतीय स्टेट बैंक की एक शाखा में हथियार के बल पर 17 लाख रुपये की लूट हुई है. यह मामला जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर सिरसा गांव में स्थित एसबीआइ ब्रांच में हुई है. जहां मंगलवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने 17 लाख रुपये लूट लिये. बताया जाता है कि बिना नंबर की तीन पल्सर बाइक पर सवार होकर आये छह अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद सभई अपराधी बाइक से ही देवघर की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मिलने पर देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/db1.jpg"

alt="" width="360" height="270" />

छह अपराधियों ने दिया लूट की घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक, बैंक में कैश वाहन आया था. वाहन के वहां से जाने के बाद अपराधियों ने बैंक में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया. बैंक में घुसने के बाद चार अपराधी हथियार लेकर बैंक के अंदर घुसे. वहीं दो अन्य बाहर इंतजार कर रहे थे. अंदर घुसते ही अपराधियों ने हथियार के बल पर वहां मौजूद ग्राहक व स्टॉफ को कब्जे में ले लिया. उसके बाद पिस्तौल के बल पर रुपये लूटकर फरार हो गए. इसे भी पढ़ें – सत्ता">https://lagatar.in/under-pressure-those-in-power-dig-and-sp-removed-police-station-running-khasmahal-land-for-34-years/">सत्ता

की पहुंच वालों के दबाव में DIG व SP ने 34 वर्ष से खासमहल जमीन पर चल रहे थाना को हटाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही