Search

 
 
 

देवघरः एंटी क्राइम चेकिंग में हथियार के साथ 3 युवक गिरफ्तार

टावर चौक के पास पुलिस की टीम संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी. तभी पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक छिपने की कोशिश करने लगा. जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ.
 
गिरफ्तार युवकों के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी.

Deoghar : देवघर नगर थाने की पुलिस को एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने शहर के टावर चौक स्थित एक स्कूल के पास से एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. युवक की निशानदेही पर हथियार सप्लाई करने वाले दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.

 

जानकारी के अनुसार, टावर चौक के पास पुलिस की टीम संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी. तभी पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक छिपने की कोशिश करने लगा. जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. उसके बैग की तलाशी लेने पर उसमें से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ. 

 


गिरफ्तार युवक साहिल श्रीवास्तव (22 वर्ष) स्थानीय मुहल्ला निवासी मनोज कुमार का पुत्र है. पूछताछ में साहिल ने बताया कि उसने यह हथियार दो युवकों से खरीदा था. पुलिस ने फौरन छापेमारी कर हथियार उपलब्ध वाले दोनों युवकों विजय चौहान उर्फ विजय गुप्ता व गौरव कुमार झा उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया. छापेमारी में नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार, मुकेश कुमार तिवारी, सुमंत प्रसाद, मुकेश कुमार, शंकर रजक न सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही