Search

 
 
 

फर्जी वेतन निकासी: जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति 8 मई को जाएगी बोकारो

वेतन मद से फर्जी निकासी की जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति 8 मई को बोकारो जायेगी. बोकारो जिला प्रशासन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के सहारे हुई बैठक के बाद समिति ने यह फैसला लिया. बोकारो जाने से पहले समिति की बैठक रांची में 6 मई को होगी.
 
LAGATAR NEWS
Ranchi: वेतन मद से फर्जी निकासी की जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति 8 मई को बोकारो जायेगी. बोकारो जिला प्रशासन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के सहारे हुई बैठक के बाद समिति ने यह फैसला लिया. बोकारो जाने से पहले समिति की बैठक रांची में 6 मई को होगी.
उच्चस्तरीय समिति ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के सहारे बोकारो जिला प्रशासन द्वारा की गयी तैयारियों की समीक्षा की. समीक्षा में पाया गया कि उच्चस्तरीय समिति के निर्देशानुसार बोकारो जिला प्रशासन ने आधे से ज्यादा मामलों से जुड़े दस्तावेज़ और आंकड़े तैयार कर लिये हैं. बाकी बिंदुओं पर तैयारी में कुछ और समय लगेगा. 
समीक्षा के दौरान उच्चस्तरीय समिति ने बोकारो जिला प्रशासन से कुछ नये बिंदुओं के ब्योरे की मांग की. इसमें सभी DDO से लिंक किये गये बैंक आकाउंट के ब्योरे की मांग भी शामिल है. पिछले दिनों उच्चस्तरीय समिति ने बोकारो जिला प्रशासन से ट्रेजरी से निकासी की जांच करने के लिए 19 बिंदुओं पर दस्तावेज़ तैयार करने का निर्देश दिया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही