Search

 
 
 

देवघरः कार से 33 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक कार से करीब 33 किलो गांजा बरामद किया. साथ ही इस अवैध धंधे में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. एक नाबालिग भी पकड़ाया है.
 
बरामद गांजा के साथ पुलिस अधिकारी.

Deoghar : देवघर पुलिस ने नशा के सौदागरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जिले के कुंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर एक कार से करीब 33 किलो गांजा बरामद किया. साथ ही इस अवैध धंधे में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. एक नाबालिग भी पकड़ाया है. गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार बिहार के जमुई जिले का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी प्रकाश मंडल देवघर के चितोलोडिया देवसंघ गंगानगर मोहल्ला का रहने वाला है.

 

 

इनके पास से पुलिस ने 33 किलो गांजा व दो मोबाइल फोन बरामद किया है. वहीं, जिस हुंडई कार (नंबर JH01 EL 1866) से गांजा बरामद किया था उसे भी जब्त कर लिया है. छापेमारी टीम में देवघर एसडीपीओ, कुंडा थाना प्रभारी व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही