Search

 
 
 

देवघर के 17 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, 8 थानों के प्रभारी बदले

जिले में पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. एसपी सौरभ के निर्देश पर 17 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए विभिन्न थानों एवं शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है.
 

Deoghar :  जिले में पुलिस व्यवस्था को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. एसपी सौरभ के निर्देश पर 17 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए विभिन्न थानों एवं शाखाओं में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

 

जारी आदेश के तहत, सालो हेंब्रम को मोहनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं प्रशांत कुमार को देवीपुर, संदीप कुमार को सारवों, बिपिन कुमार को चितरा, मंनोरजन महतो को बुढ़ई, संजय कुमार वन को पालाजोरी थाना का प्रभारी बनाया गया है. 

 

वहीं संदीप कृष्णा को तकनीकी कोषांग, विकास पासवान व रुपेश कुमार महतो को देवघर नगर थाना, सामु बान्डो को कुंडा थाना, प्रियरंजन कुमार को बाबा मंदिर थाना, प्रफुल्य मांझी को प्रभारी विवि शाखा और फैयाज अहमद खां को पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया गया है.   

 

मोतीराम देवगम को पथरड्डा ओपी का प्रभारी और दिलीप मुंडा को यातायाता थाना प्रभारी बनाया गया है. जबकि कौशल कुमार सिंह को जिला नियंत्रण कक्ष का प्रभारी नियुक्त किया गया है.  सभी थाना प्रभारी व अन्य पुलिस पदाधिकारियों को नए पदस्थापन पर तत्काल योगदान देने का आदेश दिया गया है.    


आपको बता दें कि देवघर जिले में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों का समय-समय पर ट्रांसफर किया जाता है. इसी क्रम में देवघर एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. 

 

Uploaded Image

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही