Search

 
 
 

देवघरः 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 8 मोबाइल व 9 सिम बरामद

देवघर साइबर थाना व स्थानीय पुलिस की टीम ने छापेमारी कर उक्त अर्धनिर्मित मकान से 6 युवकों को दबोच लिया. गिरफ्तार युवकों में सूरज कुमार दास, वीरेंद्र कुमार दास, अरुण कुमार दास, डब्लू दास, संदीप कुमार दास व अजय कुमार दास शामिल हैं.
 

Deoghar : देवघर पुलिस जिले में साइबर अपराधियों पर नकल कसने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में पथरौल थाना क्षेत्र के लेढ़वा स्थित अर्धनिर्मित मकान से पुलिस ने 6 साइबर अपराधियों को ठगी करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध युवक फर्जी फ्लिपकार्ट कस्टमर केयर अमेजॉन कस्टमर केयर, एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर लोगों को पीएम किसान योजना का लोन दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं.

https://lagatar.in/palamu-case-of-murder-of-elderly-in-calcutta-forest-revealed-two-arrested 

 

देवघर साइबर थाना व स्थानीय पुलिस की टीम ने छापेमारी कर उक्त अर्धनिर्मित मकान से 6 युवकों को दबोच लिया. गिरफ्तार युवकों में सूरज कुमार दास, वीरेंद्र कुमार दास, अरुण कुमार दास, डब्लू दास, संदीप कुमार दास व अजय कुमार दास शामिल हैं. पुलिस ने उनके पास से 8 मोबाइल फोन व 9 सिम कार्ड बरामद किए हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही