Search

 
 
 

धनबादः प्रिंस खान गैंग के साथ मुठभेड़ के बाद पुलिस की जांच तेज, केंदुआडीह जंगल पहुंची FSL टीम

मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के तीन शूटर घायल हुए हैं. शूटर अमन सिंह, कुबेर सिंह न विकी डॉन को गोली लगी, जबकि चौथा शूटर अफजल भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया. उसका पैर टूट गया है. घटनास्थल से पुलिस ने पहले ही एक जिंदा बम, पिस्टल व कई अन्य हथियार बरामद किए हैं.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के भागाबांध ओपी क्षेत्र के केंदुआडीह जंगल में सोमवार की अहले सुबह पुलिस व गैंगस्टर प्रिंस खान के शूटरों के साथ हुई मुठभेड़ मामले का जांच तेज कर दी गई है. घटनास्थल केंदुआडीह जंगल में पहुंचकर एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी है.


बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के तीन शूटर घायल हुए हैं. शूटर अमन सिंह, कुबेर सिंह न विकी डॉन को गोली लगी, जबकि चौथा शूटर अफजल भागने के दौरान गिरकर घायल हो गया. उसका पैर टूट गया है. घटनास्थल से पुलिस ने पहले ही एक जिंदा बम, पिस्टल व कई अन्य हथियार बरामद किए हैं. अब एफएसएल की टीम मौके से गोली के खोखे, हथियारों के निशान व अन्य साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है. ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके.


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही