Search

 
 
 

धनबाद : मुठभेड़ के बाद जंगल में मिले बम को BDDS टीम ने किया नष्ट

जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी अंतर्गत केंदुआडीह जंगल में सोमवार को हुई मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से जिंदा बम बरामद किया गया, जिसे बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया. बम को निष्क्रिय करने के दौरान तेज धमाके की आवाज सुनाई दी.
 

Dhanbad : जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के भागाबांध ओपी अंतर्गत केंदुआडीह जंगल में सोमवार को हुई मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से जिंदा बम बरामद किया गया, जिसे बीडीडीएस (बम निरोधक दस्ता) की टीम ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया. बम को निष्क्रिय करने के दौरान तेज धमाके की आवाज सुनाई दी.

 

Uploaded Image

 

सर्च अभियान में मिले थे बम समेत कई सामान 

दरअसल सोमवार की अहले सुबह रांची और धनबाद पुलिस की कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के गुर्गों के साथ मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल हुए हैं. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल की तलाशी ली, जहां से एक जिंदा बम, पिस्टल और कई अन्य हथियार बरामद किए गए. 

 

जिंदा बम मिलने की सूचना के बाद बीडीडीएस टीम को बुलाया गया, जिसने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बम को नियंत्रित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे इलाके में सर्च अभियान चला रही है और मामले की जांच जारी है.

 

 

धनबाद में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, कुख्यात प्रिंस खान के तीन गुर्गे घायल

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही