Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामूः कलकटवा जंगल में बुजुर्ग की हत्या मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार

जांच के दौरान यह सामने आया कि राजदेव महतो मृतक को गांव की एक महिला के साथ गांव के ही सुरेश राम व संतोष महतो पर अवैध संबंध होने का शक था. इसी रंजिश में बच्चु महतो, संतोष महतो व सुरेश राम ने मिलकर राजदेव महतो की हत्या की साजिश रची.
Advertisement
Advertisement

Medininagar : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के कलकटवा जंगल से बरामद बुजुर्ग के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. तीसरा आरोपी फरार है.

 

पुलिस के अनुसार, तहरसी थाना क्षेत्र के सेवती गांव निवासी राजदेव महतो (70 वर्ष) की हत्या 27 फरवरी को टांगी से मारकर की गई थी. हत्या के बाद शव को जंगल में भंडार घर के पास पुआल से ढक दिया था. बाद में 1 मार्च की रात शव को खाट पर लादकर बंगला किनारे पदमा जाने वाली सड़क के पास फेंक दिया गया था, ताकि किसी को शक न हो.

 

जांच के दौरान यह सामने आया कि राजदेव महतो मृतक को गांव की एक महिला के साथ गांव के ही सुरेश राम व संतोष महतो पर अवैध संबंध होने का शक था. इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था. इसी रंजिश में बच्चु महतो, संतोष महतो व सुरेश राम ने मिलकर राजदेव महतो की हत्या की साजिश रची.

 

पुलिस ने इस मामले में बच्चु महतो (55) व संतोष महतो (50) को गिरफ्तार कर लिया है. उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी व खटिया को बरामद कर लिया गया है. वहीं, तीसरा आरोपी सुरेश राम फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही