Search

 
 
 

पलामू : लेस्लीगंज थाना में शांति समिति की बैठक, रामनवमी-ईद में सौहार्द बनाए रखने की अपील

रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर लेस्लीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी बजरंगी प्रसाद सोनी ने की.
 

Palamu :  रामनवमी और ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर लेस्लीगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी बजरंगी प्रसाद सोनी ने की. 

 

बैठक में दोनों समुदायों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया. सभी ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया और पर्व को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की बात कही.

 

झंडों की ऊंचाई निर्धारित सीमा के भीतर रखने की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना है. उन्होंने रामनवमी जुलूस के दौरान लगाए जाने वाले झंडों की ऊंचाई निर्धारित सीमा के भीतर रखने की अपील की, ताकि बिजली तारों या यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.

 

उन्होंने कहा कि लेस्लीगंज क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की मजबूत परंपरा रही है, जिसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.  थाना प्रभारी ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सतर्क रहने और किसी भी भ्रामक या भड़काऊ जानकारी को साझा नहीं करने की अपील की.

 

साथ ही चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले सभी जुलूस पूर्व से निर्धारित पुराने रूट से ही निकाले जाएंगे, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो.

 

जिप सदस्य सहित कई बैठक में रहे उपस्थित

बैठक में जिप सदस्य पूर्वी विजय राम, सांसद प्रतिनिधि विनोद कुमार राम, एसआई मो. नईम, हरेंद्र प्रसाद, अजय कुमार, हरेंद्र पासवान, जितेंद्र कुमार, रामानंद प्रसाद, वृजभूषण सिंह, मुखिया गुड्डू पासवान, रिंकी यादव, शैलेश सिंह, तारकेश्वर पासवान, पंसस कमेश यादव, आनंद यादव, विश्वनाथ राम, कमेश सिंह, राजू सिंह, आकाश सिंह, अनिल वर्मा सहित थाना क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही