Search

 
 
 

सरहुल पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, रांची डीसी व SSP ने सरना स्थलों का किया निरीक्षण

प्रक्रति पर्व सरहुल पर्व, जो 21 मार्च को मनाया जाएगा, को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. रविवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने शहर के प्रमुख सिरम टोली और हातमा सरना स्थल का संयुक्त रुप से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
 

Ranchi : प्रक्रति पर्व सरहुल पर्व, जो 21 मार्च को मनाया जाएगा, को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. रविवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने शहर के प्रमुख सिरम टोली और हातमा सरना स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रवेश मार्ग, पूजा स्थल, श्रद्धालुओं के आवागमन, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग और सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा की. सरना समितियों ने प्रशासन को बताया कि सरहुल के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, इसलिए लाइटिंग, सड़क समतलीकरण, पेयजल, जेनरेटर, मोबाइल टॉयलेट और बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था जरूरी है.

 

इस पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरहुल झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे शांति और उत्साह के साथ मनाया जाता है.

 

वहीं एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि प्रमुख सरना स्थलों और जुलूस मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की जाएगी. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही