Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पलामू : गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में TOP-3 प्रभारी अजय गुप्ता समेत सभी जवान निलंबित

बैरिया इलाके में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी के निर्देश पर टीओपी-3 प्रभारी समेत वहां तैनात सभी पुलिस जवानों को निलंबित कर दिया गया है.
Advertisement
Advertisement

Palamu :  बैरिया इलाके में हुए गैस सिलेंडर ब्लास्ट मामले में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी के निर्देश पर टीओपी-3 प्रभारी समेत वहां तैनात सभी पुलिस जवानों को निलंबित कर दिया गया है. 

 

बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभिक जांच के आधार पर यह कार्रवाई की है. इधर पथरा ओपी प्रभारी मंटू कुमार को TOP-3 का नया प्रभारी बनाया गया है. उन्हें तत्काल प्रभाव से पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है.

 

गौरतलब है कि बैरिया इलाके में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से कई लोग झुलस गए थे और मौके पर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर रखे होने की भी आशंका जताई गई थी. इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर कई सवाल उठ रहे थे. 

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए थे, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई. वहीं इस  मामले में अवैध गैस भंडारण और सिलेंडर भराई की जांच भी की जा रही है.  पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही